कंगना रनौत का पुतला जलाने पर भड़के विधायक इंद्र सिंह गांधी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग

 कंगना रनौत का पुतला जलाने पर भड़के विधायक इंद्र सिंह गांधी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग



अजय सूर्या नेरचौक : बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने सांसद सुश्री कंगना रनौत का बल्ह के दोहदी नगर निगम वार्ड में पुतला जलाए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विधायक गांधी ने कहा कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी की पुतला जलाने की घटना में संलिप्तता पाई जाती है, तो उसे तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस प्रकार की गतिविधियां लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं हैं और प्रशासन को इस मामले में सख्त रुख अपनाना चाहिए।

उन्होंने हाल ही में नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सुनाई गई सजा और लगाए गए जुर्माने को न्यायसंगत, उचित एवं सराहनीय निर्णय बताते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई से ही भविष्य में इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी को स्थानांतरित करने के आदेश वापस नहीं लिए जाने पर भी राज्य सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया, तो व्यापक विरोध प्रदर्शन और अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए संबंधित आदेश तत्काल रद्द करने की मांग की

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में