बैरघाट–डूहक सड़क और न्यूगल खड्ड पुल निर्माण में देरी पर कांग्रेस सरकार पर बरसे विपिन परमार

 बैरघाट–डूहक सड़क और न्यूगल खड्ड पुल निर्माण में देरी पर कांग्रेस सरकार पर बरसे विपिन परमार


पालमपुर।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार ने बैरघाट–डूहक सड़क तथा न्यूगल खड्ड पर लगभग ₹35 करोड़ की लागत से बन रहे 158.348 मीटर लंबे डबल लेन पुल का स्थानीय लोगों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया।

परमार ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस परियोजना को स्वीकृति मिलने के साथ आवश्यक बजट भी उपलब्ध कराया गया था, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क और पुल की सुविधा मिल सके। उनका आरोप है कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद परियोजना की गति धीमी पड़ गई और निर्माण कार्य अभी तक 50 प्रतिशत भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर कई विकास परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। उनके अनुसार सुलाह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के समय स्वीकृत कई महत्वपूर्ण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं या ठप हैं।

विपिन सिंह परमार ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि बैरघाट–डूहक सड़क एवं न्यूगल खड्ड पर बन रहे डबल लेन पुल के निर्माण कार्य में तुरंत तेजी लाई जाए, गुणवत्ता से समझौता न हो और परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

उन्होंने यह भी मांग की कि सुलाह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत सभी अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। परमार ने कहा कि यदि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है, तो उसे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर विकास कार्यों को गति देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुलाह की जनता विकास कार्यों की स्थिति देख रही है और सरकार को यह बताना चाहिए कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद परियोजनाओं में देरी क्यों हुई। परमार ने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार