चम्बा में मूसलाधार बारिश का कहर घरों में घुसा पानी, दर्जनों वाहन मलबे में दबे, लोगों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

 चम्बा में मूसलाधार बारिश का कहर घरों में घुसा पानी, दर्जनों वाहन मलबे में दबे, लोगों ने प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप



चम्बा, 

चम्बा जिला में  देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज बारिश के कारण कई क्षेत्रों में नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया और भारी मात्रा में मलबा रिहायशी इलाकों में आ पहुंचा। इससे कई घरों में पानी और मलबा घुस गया, जबकि सड़क किनारे खड़े दर्जनों वाहन मलबे में दब गए। जिले के कई स्थानों पर सड़कें भी बाधित हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में सुल्तानपुर, घोलटी, हरदासपुर, माई का बाग और परेल शामिल हैं। इन इलाकों में भारी मलबा आने से लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। वहीं, चम्बा डिग्री कॉलेज परिसर भी पूरी तरह कीचड़ और मलबे से भर गया, जिससे परिसर की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

घोलटी क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर तथा एक प्राकृतिक पेयजल स्रोत भी मलबे की चपेट में आ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ही प्रशासन से सुरक्षा दीवार बनाने और नालियों को चौड़ा करने की मांग की थी, लेकिन समय रहते आवश्यक कार्य नहीं किए गए। उनका आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण आज उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

प्रभावित लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा दीवारों का निर्माण, नालियों का विस्तार और अन्य आवश्यक सुरक्षा कार्य किए जाएं, ताकि भविष्य में बरसात के दौरान इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं, जबकि स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता और निराशा का माहौल है। उधर, स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा नुकसान का शीघ्र आकलन करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और अब इसका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सर्वेक्षण कार्य में जुटी हुई हैं, जबकि स्थानीय लोगों में भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर चिंता और रोष का माहौल है।

बाइट : स्थानीय लोग

बाइट: स्थानीय विधायक नीरज नैयर

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर