नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक चौधरी राम चंद भाटिया का निधन, भाजपा में शोक की लहर

 नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक चौधरी राम चंद भाटिया का निधन, भाजपा में शोक की लहर


नगरोटा बगवां। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी राम चंद भाटिया का बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, टांडा में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से उपचाराधीन थे।


चौधरी राम चंद भाटिया के निधन की खबर से क्षेत्र सहित भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव अमतराड़ में किया जाएगा।


उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अरुण कुमार कुका, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला कांगड़ा भाजपा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, जिला कांगड़ा भाजपा सह-प्रभारी संजीव शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, मंडल भाजपा अध्यक्ष सोनू चौधरी तथा बड़ोह मंडल अध्यक्ष अजीत राणा सहित अनेक नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।


सभी नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाजन बिना किसी के शिमला में नूरपुर के हक़ की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं

आईटीआई नूरपुर के सौजन्य से 24 अक्टूबर निक्ष्य दिवस के उपलक्ष में आज

बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार