राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नशामुक्त हिमाचल का किया आह्वान

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और नशामुक्त हिमाचल का किया आह्वान


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शनिवार को चम्बा के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर चम्बा जिले के लोगों को मिंजर मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सदियों पुराना उत्सव हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामुदायिक सौहार्द और लोक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है।


ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी लोक संस्कृति, कला, मेलों और त्योहारों की गौरवशाली परंपराओं को पीढ़ियों से संजोकर रखा है। उन्होंने युवाओं से अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने और भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मिंजर जैसे उत्सव सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करते हैं।


राज्यपाल ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता ही नशे के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार है और सभी के सामूहिक प्रयासों से ही नशामुक्त हिमाचल का निर्माण संभव है। उन्होंने इस दिशा में जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।


उन्होंने चम्बा की विश्व प्रसिद्ध पारंपरिक कलाओं एवं शिल्पों—चम्बा रूमाल, चम्बा चप्पल और चम्बा थाल—का उल्लेख करते हुए स्थानीय शिल्पकारों और कलाकारों के योगदान की प्रशंसा की।


कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने चौगान मैदान में जिला चम्बा के कारगिल शहीद आशीष थापा, खेमराज और ओम प्रकाश को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उपस्थित लोगों को राष्ट्र की रक्षा और शहीदों के आदर्शों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई।


इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त कर्नल रवि वैद, विद्या देवी, मुशरबू देवी, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अशोक कुमार, हवलदार मिलाप सिंह, हेमराज, हवलदार सुशील कुमार, हवलदार कारण सिंह, अश्वनी कुमार तथा हवलदार धर्मपाल को सम्मानित किया।


राज्यपाल ने मिंजर ध्वजारोहण कर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। समारोह में अजीत भट्ट एंड पार्टी ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार की आकर्षक प्रस्तुति दी। यह दल पिछले 32 वर्षों से इस सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में योगदान दे रहा है।


कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैयर, विधायक डी.एस. ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य सुरजीत भरमौरी, नगर परिषद चम्बा की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी, जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत खन्ना, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर