दिल्ली लाठीचार्ज प्रकरण पर गरमाई सियासत, भवानी सिंह पठानिया अव प्रदेश मे 

 दिल्ली लाठीचार्ज प्रकरण पर गरमाई सियासत, भवानी सिंह पठानिया अव प्रदेश मे 


(नूरपुर:-विनय महाजन)

नूरपुर प्रदेश मे दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा शक्ति के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और पेपर लीक प्रकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर फतेहपुर के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की युवा शक्ति ने सरकार के उस भ्रम को तोड़ दिया कि नई पीढ़ी अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवा शक्ति के दबाव के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना पद छोड़ना पड़ा।इस अवसर पर भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब युवा लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। उनके अनुसार, देश की युवा शक्ति ने इस अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर केंद्र सरकार को जवाब दिया। पठानिया  ने कहा कि केंद्र सरकार को भ्रम था कि आने वाली पीढ़ी और हमारी युवा शक्ति कुछ नहीं कर सकती, लेकिन युवाओं ने यह भ्रम तोड़ दिया है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी ताकत दिखाई है और केंद्र सरकार की तानाशाही को चुनौती दी है। युवा शक्ति के दबाव के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। पठानिया ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े हर मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर