सर्वोच्च न्यायालय ने संविदा कर्मचारियों के अधिकारों पर लगाई अंतिम मुहर,अब बहानों का नहीं, निर्णय लागू करने का समय

सर्वोच्च न्यायालय ने संविदा कर्मचारियों के अधिकारों पर लगाई अंतिम मुहर,अब बहानों का नहीं, निर्णय लागू करने का समय


मंडी : अजय सूर्या /

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिकाओं को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत करते हुए इसे हिमाचल प्रदेश के हजारों संविदा कर्मचारियों की ऐतिहासिक एवं निर्णायक जीत बताया है।एचजीसीटीए की प्रदेश अध्यक्ष विनीता सकलानी ने मंडी में प्रेस वार्ता को संबोधित करते कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय से माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय लगातार यह स्पष्ट करता रहा है कि संविदा सेवा की अवधि को कर्मचारियों के सेवा लाभों से अलग नहीं किया जा सकता। ताज मोहम्मद बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य एवं अन्य से लेकर अनेक निर्णयों में उच्च न्यायालय ने निर्देश दिए कि संविदा सेवा की गणना वेतन निर्धारण, वरिष्ठता, पदोन्नति, अर्जित अवकाश, पेंशन तथा अन्य सभी परिणामी सेवा लाभों के लिए अनिवार्य रूप से की जाए।उन्होने कहा कि न्यायालयों के इन स्पष्ट निर्देशों का पालन करने के बजाय राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम, 2025 लागू कर कर्मचारियों को न्यायालयों द्वारा दिए गए अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया। यह कानून न्यायिक निर्णयों को निष्प्रभावी बनाने का एक असफल प्रयास सिद्ध हुआ.

विनीता सकलानी ने कहा कि अब यह विवाद पूर्णतः समाप्त हो चुका है। राज्य सरकार के पास कर्मचारियों के वैधानिक अधिकारों को टालने का न कोई कानूनी आधार बचा है और न ही कोई नैतिक औचित्य। सरकार को अब बिना किसी देरी के सभी पात्र कर्मचारियों की संविदा सेवा अवधि को वेतन निर्धारण, वरिष्ठता, पदोन्नति, अर्जित अवकाश, पेंशन तथा अन्य सभी सेवा लाभों के लिए मान्यता प्रदान करनी चाहिए।संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि सभी विभागों को तत्काल विस्तृत कार्यान्वयन निर्देश जारी किए जाएँ, ताकि प्रत्येक पात्र कर्मचारी को न्यायालयों द्वारा स्वीकृत लाभ बिना किसी भेदभाव, विलंब या अनावश्यक मुकदमेबाजी के उपलब्ध हो सकें। कर्मचारियों को उनके वैधानिक अधिकार प्राप्त कराने में अब किसी प्रकार की प्रशासनिक या विधिक बाधा शेष नहीं है।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में