भारी वर्षा के चलते विशेष सतर्कता बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

 भारी वर्षा के चलते विशेष सतर्कता बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल

किसी भी अपातकालीन स्थिति में 1077 और 98166 98166 हेल्पलाइन नंबर पर करें सम्पर्क 



चम्बा,
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा के मद्देनजर लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान तेज बारिश होने पर सुरक्षित स्थान पर रुकें तथा मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे बढ़ें। साथ ही यात्रा शुरू करने से पहले प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1077 और 98166 98166 से सड़कों की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि बीती रात हुई मूसलाधार वर्षा से जिले में व्यापक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार लगभग 122 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं, 150 से अधिक विद्युत वितरण ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं तथा 65 पेयजल योजनाएं बाधित हुई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से प्रभावित हुआ था, जिसे समय रहते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। वहीं लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की टीमें अन्य प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बहाली कार्य कर रही हैं।
उपायुक्त ने बताया कि सुल्तानपुर क्षेत्र में नाले का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने से दो मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा कई अन्य घरों में पानी और मलबा भर गया। एसडीएम व नगर परिषद की टीमों के द्वारा जायजा लेने के पश्चात प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बार-बार बनने वाली बाढ़ जैसी स्थिति के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष का मानसून जिला चंबा के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। अब तक सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 45 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार देररात बनिखेत के लाहड़ में हुई दुखद दुर्घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि खराब मौसम में विशेष सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से देर रात यात्रा से बचने, आवश्यकता होने पर सुरक्षित स्थान पर रात्रि विश्राम करने तथा नदी-नालों के किनारे निर्माण से परहेज करने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता ही जान-माल की सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित