इंदौरा में विधायक मलेंद्र राजन ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास कार्यों की समीक्षा की

 इंदौरा में विधायक मलेंद्र राजन ने सुनीं जनसमस्याएं, विकास कार्यों की समीक्षा की


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेंद्र राजन ने आज वन विश्राम गृह इंदौरा में क्षेत्रवासियों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसंवाद के उपरांत विधायक ने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं तथा लोगों की सुविधा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पुराने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह इंदौरा के रिस्टोरेशन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी दिए।विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर उन्हें गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात विधायक ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का दौरा कर पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एक्सईन पीडब्ल्यूडी दीपक महाजन, एसडीओ राजीव,एसडीओ बिजली बोर्ड शंकर दयाल,जेई जसमेक,स्वाश,अखिल,अमित सहकत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार