जयसिंहपुर कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा 'भांग उखाड़ो अभियान' का सफल आयोजन

जयसिंहपुर कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा 'भांग उखाड़ो अभियान' का सफल आयोजन


कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज दिनांक 27/07/2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना


(एनएसएस) इकाई के तत्वावधान से स्वच्छता अभियान के तहत 'भांग उखाड़ो कार्यक्रम' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में प्राकृतिक रूप से उगी हुई भांग व अन्य झाड़ियों को उखाड़ा। एनएसएस स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रो. अरुण चंद्र तथा सभी शिक्षक व गैर -शिक्षक वर्ग ने इस श्रमदान में बढ़- चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया।






महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरुण चंद्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के इस प्रयास की सराहना करते हुए सभी स्वयंसेवकों से समाज सेवा, स्वच्छता एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. हरजिंदर सिंह और डॉ. शिवानी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संम्पन हुआ। 




प्राचार्य 


प्रो. अरुण चंद्र 


कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट