छोटी काशी को चिनार से गुलजार करने का प्रयास, इंदिरा मार्किट में रोपा गया पौधा

छोटी काशी को चिनार से गुलजार करने का प्रयास, इंदिरा मार्किट में रोपा गया पौधा

दशकों पहले दलाईलामा ने मंडी में लगाए थे चिनार के दो पौधे, एक आज भी सुरक्षित


मंडी : अजय सूर्या /

अब भारतीय सांस्कृतिक निधि ने मंडी में लगाया चिनार का तीसरा पौधा

यदि यह पौधा कामयाब हुआ तो फिर भविष्य में लगाए जाएंगे और पौधे

मूलतः कश्मीर में पाए जाते हैं चिनार के पेड़, हिमाचल में नाममात्र ही है इनकी संख्या

इलाके की सुंदरता को चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते चिनारे के पेड़

छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर को चिनार के पौधों से गुलजार करने का प्रयास शुरू हुआ है। यह प्रयास शुरू किया है भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी द्वारा। आज संस्था द्वारा नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर और उप महापौर जितेंद्र शर्मा के हाथों इंदिरा मार्किट परिसर में चिनार का पौधा लगाया गया। सुमन ठाकुर ने इस नई शुरूआत के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि चिनार के पौधे से क्षेत्र की सुंदरता को एक नया आयाम मिलेगा।


दलाईलामा ने लगाए थे मंडी में चिनार के दो पौधे

भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी के सदस्य कमल कांत शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया गया है जो आज पेड़ बन चुके हैं। संस्था ने कुछ नया करने की सोची तो चिनार के पौधे लगाने का विचार दिमाग में आया। दशकों पहले दलाईलामा ने मंडी शहर के टारना में चिनार के दो पौधे लगाए थे जिनमें से एक आज भी सुरक्षित है। कमल कांत के अनुसार चिनार का पौधा हासिल करने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। यदि यह पौधा कामयाब हो जाता है तो फिर आने वाले समय में मंडी शहर में चिनार के और पौधे भी लगाए जाएंगे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में