बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

 बागनी में पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम आयोजित  

 (नूरपुर:-विनय महाजन) 


 एमसीएम डीएवी बागनी में अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से पौधारोपण एवं निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसडीएम एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी श्री अरुण कुमार के आदेशानुसार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

इस अवसर पर अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण किया गया तथा निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण और पौधों की देखभाल का संदेश दिया गया।

निर्वाचन साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचन कानूनगो श्री रजनीश अत्री तथा ईएलसी नोडल अधिकारी श्री बृजेश पठानिया ने विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। उन्होंने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि फॉर्म-6 का उपयोग मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, फॉर्म-7 का उपयोग नाम हटाने तथा फॉर्म-8 का उपयोग मतदाता सूची में विवरण में सुधार एवं अन्य निर्धारित संशोधनों के लिए किया जाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही, युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनूप चौहान तथा पीजीटी भौतिक विज्ञान श्री अजय पठानिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण अपनाने, पौधारोपण को प्रोत्साहित करने तथा जागरूक, जिम्मेदार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार