संदेश

पाकिस्तान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

DRI ने पाकिस्तान के अवैध माल से भरे 39 कंटेनरों को किया जब्त

चित्र
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक DRI ने पाकिस्तान के अवैध माल से भरे 39 कंटेनरों को जब्त किया,पाकिस्तान के कराची पोर्ट से दुबई के जेबेल अली पोर्ट के रास्ते भारत लाया गए थे। राजस्व खुफिया निदेशालय ने कार्रवाई में 1,115 मीट्रिक टन अवैध माल से भरे 39 कंटेनरों को जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये सामान भारत सरकार की आयात नीति के स्पष्ट उल्लंघन और पाकिस्तान से माल के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात/ट्रांजिट पर लगे प्रतिबंधों के खिलाफ पाया गया. इस मामले में एक आयातक फर्म के साझेदार को गुरुवार (26 जून, 2025) को गिरफ्तार किया गया है. जांच में यह भी सामने आया कि माल को पहले पाकिस्तान से दुबई भेजा गया और वहां कंटेनरों व जहाजों को बदलकर उसे भारत के लिए रवाना किया गया. दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने पर पाकिस्तानी संस्थाओं के साथ फाइनेंशियल लिंक भी मिले हैं, जिससे अवैध फंडिंग और सुरक्षा पर गंभीर खतरे के संकेत मिलते हैं.DRI ने ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ और मौजूदा सुरक्षा माहौल को ध्यान में रखते हुए इस निगरानी को और सख्त किया और डेटा एनालिटिक्स व इंटेलिजेंस के जरिए हा...

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस राजस्थान से गिरफ्तार

चित्र
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस राजस्थान से गिरफ्तार  पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग कस्बे के निवासी कासिम को गिरफ्तार किया दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया जा रहा है कि कासिम का भाई भी आईएसआई का जासूस  कासिम ने अपनी गिरफ्तारी के बाद स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान को भारत की सैन्य गतिविधियों और अन्य संवेदनशील जानकारी भेजता था। पुलिस ने उसके पास से कुछ डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनसे यह पुष्टि होती है कि वह आईएसआई के लिए काम कर रहा था। यह गिरफ्तारी ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई है, जिसमें भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, हरियाणा के मेवात से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जो पाकिस्तान में प्रशिक्षित था और आईएसआई को खुफिया जानकारी भेजता था। यह घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत में अपनी जासूसी गतिविधियों को बढ़ा रही है, और भारतीय सुरक्षा बल इन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुल...

मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद

चित्र
मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया, एक जवान शहीद  गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे सेना की पैरा स्पेशल फोर्सेज, 11RR, 7वीं असम राइफल्स और SOG किश्तवाड़ की संयुक्त टीम ने सिंघपोरा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि होते ही मुठभेड़ शुरू हो गई. सेना की White Knight Corps के अनुसार मुठभेड़ के चलते अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि अन्य 2 से 3 आतंकी (संभवत: सैफुल्ला सहित) अब भी इलाके में फंसे हो सकते हैं. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ है. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.व्हाइट नाइट कोर ने पोस्ट किया, "चल रहे ऑपरेशन के दौरान भीषण गोलीबारी जारी है. गोलीबारी में हमारे एक बहादुर जवान को गंभीर चोटें आईं और सर्वोत्तम चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उनकी मौत हो गई. ऑपरेशन जारी है.

शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पत्नी की करवाई यह इच्छा पूरी

चित्र
शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पत्नी की करवाई यह इच्छा पूरी शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार को इस्माइलपुर प्रखंड के पछियारी टोला भिट्ठा गांव पहुंचा. सुबह छह बजे काफिला नवगछिया के जीरोमाइल पहुंचा. जीरोमाइल में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. काफिला जीरोमाइल से नवगछिया बस स्टैंड होते हुए लक्ष्मीपुर रोड , नारायणपुर चंडीस्थान होकर भिट्ठा गांव पहुंचा. ग्रमीणों ने जगह जगह पार्थिव शरीर पर फूल बरसाया.शहीद से लिपटकर उनके परिजनों को रोता देख पूरे गांव के लोग भावुक हो गए. शहीद तिंरगे में लिपटा अपने घर आया तो पत्नी की वो इच्छा पूरी करवायी गयी जिसकी जिद वो बीते दो दिनों से कर रही थी.जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए सेना के हवलदार संतोष यादव का पार्थिव शरीर गुरुवार को बिहार के भागलपुर स्थित उनके पैतृक गांव लाया गया. शहीद संतोष का पार्थिव शरीर आया तो उनके हाथों ही पत्नी साधना कुमारी को पानी पिलाया गया. दरअसल, अपने पति की शहादत की खबर सुनने के बाद साधना कुमारी ने अन्न-पानी त्याग दिया था. वह निर्जला ही रह रही थीं.बुधवार की शाम को जब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शहीद के परिवार से मि...

जासूसी के आरोप में भारतीय YouTuber सहित 6 गिरफ्तार

चित्र
जासूसी के आरोप में भारतीय YouTuber सहित 6 गिरफ्तार  भारतीय #YouTuber #JyotiMalhotra को #Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह #Pakistan दूतावास के कर्मचारी दानिस के करीब आ गई और उसने उसके साथ गोपनीय जानकारी साझा करना शुरू कर दिया।हरियाणा के एक ट्रैवल ब्लॉगर समेत छह भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी गुर्गों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार नेटवर्क हरियाणा और पंजाब में फैला हुआ था, जिसमें प्रमुख गुर्गों ने एजेंट, वित्तीय माध्यम और मुखबिर के रूप में काम किया।  'ट्रैवल विद जो' नामक यूट्यूब चैनल चलाती है और पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहां की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स से उसके संबंध बने. इस केस में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हैं.जानकारी के अनुसार, साल 2023 में ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान की यात्रा की थी. यह यात्रा उसने कमीशन के जरिए वीजा लेकर की थी. इस दौरान ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से...

बिहार का जवान हुआ शहीद, 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज आएगा पार्थिव शरीर

चित्र
बिहार का जवान हुआ शहीद, 2 महीने पहले हुई थी शादी, आज आएगा पार्थिव शरीर  सेना के कर्नल ने मनीष कुमार के पिता को फोन कर जानकारी दी। उन्होने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जवान की मौत की वजह का पता चल सकेगा। बिहार के नवादा जिले के कोआकोल प्रखंड के जवान मनीष कुमार जम्मू कश्मीर में शहीद हो गए। आपको बता दें दो महीने पहले ही मनीष की शादी पांडेय गंगौट अपने पैतृक गांव में काफी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद वो ड्यूटी पर लद्दाख चले गए थे। बताया जा रहा है कि शहीद मनीष कुमार आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत था। मनीष की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में डूब गया है। परिजनों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक (गुरूवार) को शहीद जवान का शव आएगा। आपको बता दें इससे पहले छपरा निवासी बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज और सीवान के रहने वाले आर्मी जवान रामबाबू सिंह सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। शहीद मो. इम्तियाज के परिजनों को आर्थिक मदद के तौर पर 50 लाख रुपए, बेटे को सरकारी नौकरी समेत कई सुविधाओं का ऐलान नीतीश सरकार ने किया है। वहीं रामबाबू आर...

भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को 'persona non grata' घोषित किया, तुरंत देश छोड़ने के आदेश

चित्र
भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को 'persona non grata' घोषित किया, तुरंत देश छोड़ने के आदेश विदेश मंत्रालय ने इस अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है। यह निर्णय इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यह ऐसे वक्त में आया है जब भारत-पाक रिश्तों में पहले से ही तनाव बना हुआ है। यह कार्रवाई भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को लेकर उसकी कड़ी नीति को दर्शाती है। भारत सरकार ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक अधिकारी को 'persona non grata' घोषित किया है, क्योंकि वह अपनी कूटनीतिक भूमिका के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे। इसका मतलब है कि वह अधिकारी भारत में अपने कूटनीतिक कर्तव्यों का पालन नहीं कर रहे थे। हालांकि, सरकार द्वारा पाकिस्तानी अधिकारी की पहचान और वह किन तरह की संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। भारत ने इस हमले के जवाब में पाकि...

पाकिस्तानी सेना का बड़ा दावा,भारत ने मांगा युद्ध विराम

चित्र
पाकिस्तानी सेना का बड़ा दावा,भारत ने मांगा युद्ध विराम  प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने कहा कि युद्धविराम की पहल पाकिस्तान ने नहीं बल्कि भारत की तरफ से की गई थी। पाकिस्तानी सेना ने यह बड़ा दावा कर माहौल को और गर्मा दिया है। पाकिस्तानी सेना ने साफ कहा कि उन्होंने कभी युद्धविराम की अपील नहीं की। सेना के अनुसार, यह पहल भारत की ओर से की गई थी। प्रवक्ता ने बताया कि उनकी सेना ने देश से किए गए तीन वादों को पूरा किया-जवाबी कार्रवाई, समय और स्थान का चयन खुद करना, और वैश्विक स्तर पर इसे स्पष्ट रूप से दिखाना। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने भारतीय हमलों का जवाब तय वक्त और स्थान पर दिया, और जब हमला किया तो पूरी दुनिया ने उसका असर देखा। साथ ही यह भी कहा गया कि उनके सशस्त्र ड्रोन भारत के कई शहरों और संवेदनशील ठिकानों तक पहुंचे। पाकिस्तानी सेना की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा भी किया गया कि ऑपरेशन के तहत भारत में 26 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, ड्रोन हमलों की बात करते हुए कहा गया कि उनके ड्रोन नई दिल्ली तक पहुंचे और भारत के सरकारी और र...

ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का फटा टायर, पत्नी की हुई मौत, बेटी गंभीर घायल

चित्र
ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का फटा टायर, पत्नी की हुई मौत, बेटी गंभीर घायल मेजर विक्रम गुप्ता मूल रूप से दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके के निवासी हैं। हाल ही में वे अपनी पत्नी वैशाली और बेटी के साथ कोटा गए हुए थे। तभी उन्हें सेना मुख्यालय से सूचना मिली कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटना होगा।कोटा से दिल्ली लौटते समय जब वे अलवर के नौगांवा क्षेत्र में 82 नंबर पुलिया के पास पहुंचे, तभी उनकी कार का टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और वैशाली व बेटी रिहाना सड़क पर जा गिरीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। रिहाना की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सेना में सेवा दे रहे मेजर विक्रम इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। एक ओर उन्हें देश सेवा के लिए मोर्चे पर जाना है, दूसरी ओर परिवार में ऐसा गम। घटना के बाद सेना और परिजनों में शोक की लहर है। 

पठानकोट स्कूलों को लेकर बोले डीसी,पठानकोट में होगा ब्लैकआउट

चित्र
पठानकोट स्कूलों को लेकर बोले डीसी,पठानकोट में होगा ब्लैकआउट  11 मई, 2025 ----- कृपया रात्रि 8 बजे स्वेच्छा से लाइटें बंद कर दें। ------ बिना किसी कारण के घर से बाहर न निकलें।  ----- घर के अंदर पूरी तरह सतर्क व शांत रहें तथा जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।   ----- फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है। -----स्थिति में कोई परिवर्तन होने पर नये निर्देश जारी किये जायेंगे। ----- पठानकोट में कल स्कूल बंद रहेंगे ----- प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने एवं सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद। डीसी पठानकोट

पाकिस्तान ने भारत पर जीत का किया ऐलान,खुशी में 'यौम-ए-तशक्कुर' मनाने की घोषणा

चित्र
पाकिस्तान ने भारत पर जीत का किया ऐलान,खुशी में 'यौम-ए-तशक्कुर' मनाने की घोषणा  पाकिस्तान ने भारत पर जीत का किया ऐलान, पीएम शहबाज शरीफ ने जीत की खुशी में 'यौम-ए-तशक्कुर' मनाने की घोषणा की, बोले- अल्लाह और सेना का शुक्रिया अदा करेंगे।  एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, PMO से जारी बयान में कहा गया है कि यह दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करने, सेनाओं को सलाम करने और देश की एकता की सराहना के तौर पर मनाया जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा - भारत ने हमला करके गलती की, उसे खामियाजा जरूर भुगतना होगा इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे देश के नाम संबोधन दिया। शहबाज शरीफ ने झूठा दावा करते हुए कहा कि भारत ने सबसे पहले सीजफायर का उल्लंघन किया। पनी स्पीच में उन्होंने कहा कि भारत ने हमला करके जो गलती की है उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। शरीफ करीब 12 मिनट बोले। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रुकवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शुक्रिया अदा किया। पाकिस्तानी PM ने भा...

पाकिस्तानी हमले में वायु सेना का जवान शहीद, पत्नी, 8 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटा छोड़ गए

चित्र
पाकिस्तानी हमले में वायु सेना का जवान शहीद, पत्नी, 8 वर्षीय बेटी, 5 वर्षीय बेटा छोड़ गए  नए मकान का किया था गृह प्रवेश अभी, वायु सेना में उधमपुर तैनात थे, 15 अप्रैल को परिवार सहित ड्यूटी पर लौटे थे,  पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी,  यह जवान राजस्थान के मंडावा क्षेत्र के मेहरादासी गांव के रहने वाला सुरेन्द्र कुमार जम्मू कश्मीर के उधमपुर के 39 विंग एयर बेस में तैनात मेडिकल असिस्टेंट सार्जेंट के पद पर कार्यरत सुरेंद्र कुमार मोगा के शहीद होने की पुष्टि जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने की है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी गई है। उनके पिता शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुरेन्द्र 29 मार्च को गा...

सीजफायर को लेकर जर्मनी, ब्रिटेन, साऊदी अरब, ने दी प्रतिक्रिया

चित्र
सीजफायर को लेकर जर्मनी, ब्रिटेन, साऊदी अरब, ने दी प्रतिक्रिया  समझौते की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी, जिन्होंने सबसे पहले दावा किया कि दोनों देशों ने सीजफायर पर सहमति जताई है. ब्रिटेन, जर्मनी, सऊदी अरब और यूरोपियन यूनियन समेत कई देशों ने इसका स्वागत किया है. तो आइए जानते हैं कि दुनिया भर के मुल्कों ने भारत-पाक के बीच हुए समझौते को लेकर क्या-क्या कहा है. हलांकि सीजफायर समझौते के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर कई जगहों पर गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने प्रति-उत्तर दिया और कश्मीर से गुजरात तक ड्रोन हमले के प्रयास विफल किए गए. भारत ने युद्धविराम उल्लंघन के लिए पाकिस्तान को उत्तरदायी ठहराया है. विदेश मंत्रालय के अनुसार सेना किसी भी कार्यवाही के लिए स्वतंत्र है. जर्मनी ने भारत-पाक सीजफायर पर क्या कहा? जर्मनी ने कहा कि हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया. अब दोनों देश सीजफायर के लिए सहमत हुए हैं तो यह तनाव कम करने में बेहद मददगार साबित होगा. यह एक महत्वपूर्ण कदम है. यूरोपियन यूनियन ने भारत-पाक सीजफायर पर क्या कहा? यूरोपीय संघ ...

वीरगति को प्राप्त हुए मोहम्मद इम्तियाज, आर एस पुरा में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग दौरान

चित्र
वीरगति को प्राप्त हुए मोहम्मद इम्तियाज, आर एस पुरा में क्रॉस बॉर्डर फायरिंग दौरान  बीएसएफ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा, "हम 10 मई 2025 को आर एस पुरा क्षेत्र, जिला जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के दौरान राष्ट्र की सेवा में बीएसएफ के बहादुर सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।" पोस्ट में आगे कहा गया कि, "सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज ने सीमा चौकी का नेतृत्व करते हुए वीरतापूर्वक नेतृत्व किया।" बीएसएफ के महानिदेशक (डीजी) और अन्य सभी रैंक ने उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।  मोहम्मद इम्तियाज BSF की सीमा चौकी के प्रमुख के रूप में तैनात थे और उन्होंने शहादत के समय अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए संघर्ष किया। उनकी वीरता ने उनके साथियों और अधिकारियों को प्रेरित किया, और उनकी शहादत ने यह सिद्ध किया कि सुरक्षा बलों के जवान अपनी जान को जोखिम में डालकर देश की सुरक्षा की रक्षा करते हैं। 10 मई 2025 को आर एस पुरा क्षेत्र में हुए क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के दौरान मोहम्...

सीज़फ़ायर पर सउदी अरब और बांग्लादेश ने दी प्रतिक्रिया

चित्र
सीज़फ़ायर पर सउदी अरब और बांग्लादेश ने दी प्रतिक्रिया भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फ़ायर का सउदी अरब और बांग्लादेश ने स्वागत किया है  सउदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, हम पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्षविराम समझौते का स्वागत करते हैं. उम्मीद करते हैं कि इससे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बहाल होगी. बयान में कहा गया है, "हम बुद्धमत्ता दिखाने, संयम बरतने और बातचीत और शांतिपूर्ण तरीके से विवाद सुलझाने का समर्थन करने को प्राथमिकता देने के लिए दोनों पक्षों की सराहना करते हैं. वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर सीज़फ़ायर का स्वागत किया है. उन्होंने लिखा, "मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताने और बातचीत में शामिल होने के लिए सराहना करता हूं. बांग्लादेश कूटनीति के ज़रिए आपसी मतभेद सुलझाने के लिए दोनों पड़ोसियों को समर्थन देना जारी रखेगा.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दी भारत पर प्रक्रिया

चित्र
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दी भारत पर प्रक्रिया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फ़ायक पर पहली प्रतिक्रिया दी है. शहबाज़ शरीफ़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "क्षेत्र में शांति के लिए उनके नेतृत्व और सक्रिय भूमिका के लिए हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा करते हैं. इस नतीजे तक पहुंचने में मदद के लिए पाकिस्तान अमेरिका की सराहना करता है, जिसे हमने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में स्वीकार किया है. हम अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी दक्षिण एशिया में शांति के लिए उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं. शहबाज़ शरीफ़ ने लिखा, "पाकिस्तान का मानना ​​है कि यह उन मुद्दों के समाधान की दिशा में एक नई शुरुआत है, जो इस इलाक़े को परेशान करता रहा है, और जिस कारण इसकी शांति, समृद्धि और स्थिरता का रास्ता बाधित हुआ है।  इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल और पूर्ण संघर्षविराम पर सहमति बनने की जानकारी सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर ...

पाक सेना के मुताबिक भारत ने दागी 6 बैलिस्टिक मिसाइल सुबह

चित्र
पाक सेना के मुताबिक भारत ने दागी 6 बैलिस्टिक मिसाइल सुबह  पाकिस्तान सेना ने शनिवार सुबह दावा किया कि भारत ने रावलपिंडी के नूर खान, चकवाल के मुरीद और शोरकोट के रफीकी एयरबेसों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए। पाक सेना के मुताबिक भारत ने दागी 6 बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से हमले को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, पाकिस्तान ने यह भी कहा कि इन हमलों में पाकिस्तान एयरफोर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमलों के बाद इस्लामाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। सेना के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने अपने फाइटर जेट्स से एयर-टू-सर्फेस मिसाइलें दागीं, लेकिन पाकिस्तान इन हमलों से डरने वाली कौम नहीं है और अब भारत को उनके जवाब का इंतजार करना चाहिए। भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपनी एयरस्पेस पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है। दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। रावलपिंडी और रफीकी एयरबेस पर हुए धमाके के बाद यह फैसला लिया गया है।

जमाखोरी पर रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी किए चंडीगढ़ डीसी निशांत यादव ने

चित्र
जमाखोरी पर रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी किए चंडीगढ़ डीसी निशांत यादव ने  प्रशासन ने राशन सहित जरूरी चीजों को स्टोर करने पर रोक लगा दी है। चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने ये आदेश जारी किए हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति, ट्रेडर, होलसेलर्स, रिटेलर्स किसी भी तरह की खाने की सामग्री का स्टॉक नहीं बना सकता। सभी को हिदायत दी गई है कि उनके पास जो स्टॉक है उसकी जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड सप्लाई को दें। यदि कहीं पर महंगी फूड आइट्म्स बेची जा रही है, तो नागरिक इसकी शिकायत सेक्टर-17 स्थित कंज्यूमर्स अफेयर्स एंड लीगल मेट्रोलॉजी विभाग को दे सकता है। साथ ही 0172 2703956 पर शिकायत से सकते है। ये आदेश अभी से यानी 9 मई 2025 से लेकर 7 जुलाई 2025 तक जारी रहेंगे। चंडीगढ़: सीमा पर तनाव के बीच प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़े, स्कूल बंद, एडवाइजरी जारी चंडीगढ़, 9 मई --भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र चंडीगढ़ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने सुरक्षा संब...

पाकिस्तान का आया बेतुका बयान,अपनी हरकतों को नहीं स्वीकार रहा

चित्र
पाकिस्तान का आया बेतुका बयान,अपनी हरकतों को नहीं स्वीकार रहा  अपनी हरकतों को स्वीकार करने के बजाय, पाकिस्तान ने यह बेतुका और अपमानजनक दावा किया कि भारतीय सशस्त्र बल अमृतसर जैसे अपने ही शहरों को निशाना बना रहे हैं और पाकिस्तान पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाई कि भारत ने ड्रोन हमले के जरिए ननकाना साहिब गुरुद्वारे को निशाना बनाया, जो एक और सरासर झूठ है। पाकिस्तान सांप्रदायिक विवाद पैदा करने के इरादे से स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने की पूरी कोशिश कर रहा है - पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री

माफी एक पाप है, युद्धविराम अपराध है, जैश-ए-मोहम्मद की धमकी

चित्र
माफी एक पाप है, युद्धविराम अपराध है, जैश-ए-मोहम्मद की धमकी  मीडिया रिपोर्ट की माने तो ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी दी है कि माफी एक पाप है और युद्धविराम एक अपराध है. इसके साथ ही, संगठन ने पाकिस्तान से विनाश से बचने के लिए जवाबी कार्रवाई की मांग की है.माफी एक पाप है, युद्धविराम अपराध है’ - JeM की धमकी जैश-ए-मोहम्मद ने बयान में यह कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो वह भारी विनाश का शिकार हो सकता है. संगठन ने पाकिस्तानी सरकार से यह भी कहा कि युद्धविराम की स्थिति को जारी रखना एक अपराध होगा और पाकिस्तान को इसका भुगतान करना पड़ेगा. इन धमकियों से साफ है कि जैश-ए-मोहम्मद भारत के खिलाफ अपने हमले और भी बढ़ाने की योजना बना रहा है. भारत ने हाल ही में #ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसके बाद यह तनाव और भी बढ़ गया. इस ऑपरेशन का मकसद पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को सबक सिखाना था, जो भारत में कई आतंकी हमलों के पीछे था. हालांकि, इस ऑपरेशन के बाद जैश-ए-मोहम्मद ने अपना बदला ले...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: