ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का फटा टायर, पत्नी की हुई मौत, बेटी गंभीर घायल

ड्यूटी पर लौट रहे मेजर की गाड़ी का फटा टायर, पत्नी की हुई मौत, बेटी गंभीर घायल

मेजर विक्रम गुप्ता मूल रूप से दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके के निवासी हैं। हाल ही में वे अपनी पत्नी वैशाली और बेटी के साथ कोटा गए हुए थे। तभी उन्हें सेना मुख्यालय से सूचना मिली कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटना होगा।कोटा से दिल्ली लौटते समय जब वे अलवर के नौगांवा क्षेत्र में 82 नंबर पुलिया के पास पहुंचे, तभी उनकी कार का टायर अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई और वैशाली व बेटी रिहाना सड़क पर जा गिरीं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने वैशाली को मृत घोषित कर दिया। रिहाना की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सेना में सेवा दे रहे मेजर विक्रम इस हादसे से गहरे सदमे में हैं। एक ओर उन्हें देश सेवा के लिए मोर्चे पर जाना है, दूसरी ओर परिवार में ऐसा गम। घटना के बाद सेना और परिजनों में शोक की लहर है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग