मदर्स टच स्कूल पालमपुर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

मदर्स टच स्कूल पालमपुर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न – नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग


 पालमपुर : केवल कृष्ण /

पालमपुर मदर्स टच स्कूल, पालमपुर द्वारा सिविल अस्पताल पालमपुर के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान जैसे जीवनदायी कार्य के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करना था।

शिविर में स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 56 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

सिविल अस्पताल की अनुभवी मेडिकल टीम द्वारा रक्तदाताओं की पूरी चिकित्सकीय जांच के बाद स्वच्छ और सुरक्षित माहौल में रक्त संग्रहण किया गया।

स्कूल प्रशासन ने शिविर के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं, जिससे प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मदर्स टच स्कूल की प्रधानाचार्या ब्रिंदुला कड़ोल ने सभी रक्तदाताओं, सिविल अस्पताल की टीम और आयोजन से जुड़े सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सेवा और मानवता के मूल्यों को सशक्त करते हैं।

इस सफल आयोजन ने पालमपुर क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश दिया है कि "रक्तदान – जीवनदान" वास्तव में एक महान कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल