भाजपा राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन : रणधीर

 भाजपा राज्यपाल को सौंपेगी ज्ञापन : रणधीर

• चीफ इंजीनियर स्वर्गीय विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का रहेगा विषय


शिमला, भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कल ठीक 11:00 बजे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय को मिलेगा और एक ज्ञापन सौंपेगा। ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान स्थिति विशेषकर हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर स्वर्गीय विमल नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर माननीय उच्च न्यायालय ने सीबीआई की जांच के आदेश दिए हैं। उस पर सरकार के पुलिस प्रशासन के रवैए को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई है उसको लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस प्रतिनिधि मंडल में हमारे पार्टी के प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सभी सांसद सभी विधायक शामिल होंगे और साथ ही इस प्रतिनिधि मंडल में शिमला जिला के प्रमुख नेता भी आएंगे।

इस कार्यक्रम को लेकर एक बैठक का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई, बैठक में विधायक रणधीर शर्मा, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल