राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ की एस एम सी कमेटी का गठन हुआ सर्वसम्मति से

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठेड़ की एस एम सी कमेटी का गठन हुआ सर्वसम्मति से 


ज्वाली : रतिक्ष कुमार /

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की सत्र 2025-26 की प्रथम सामान्य सभा का आयोजन प्रधानाचार्य उज्ज्वल सिंह धीमान की अध्यक्षता में किया गया ।इस बैठक में सर्वप्रथम पिछले सत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के बहुत बढ़िया परिणाम को लेकर शुभकामनाएँ दी गयी।बोर्ड की बारहवी कक्षा कि मेरिट सूची में वेदिका राणा द्वारा नवाँ स्थान प्राप्त करने पर अभिभावकों द्वारा अध्यापकों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया ।इसके पश्चात नयी कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया इसमें बबीता देवी को अध्यक्ष चुना गया ।कुल सोलह सदस्यों का कार्यकारिणी के लिए चयन किया गया इनमें चार पुरुष और ग्यारह महिला सदस्य हैं । इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ ब गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल