भाजपा जिला पालमपुर ने मनाई पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती।
भाजपा जिला पालमपुर ने मनाई पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती।
आज भाजपा जिला कार्यालय में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला की अध्यक्षा रागिनी रकवाला ने की और भाजपा कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमार ने कहा कि आज से 300 साल पहले जिस महान शक्ति का जन्म हुआ था उसकी जन्म जयंती आज भी हम मना रहे हैं यह मोदी जी की दूरगामी सोच का नतीजा है। आज से पहले न तो किसी सरकार ने रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन मनाया न ही कभी उनके बारे में चर्चा करना जरूरी समझा।
परमार ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर के जीवनी को हम सभी को पढ़ना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए कि समाज के लिए हम कैसे खड़े हो सकते हैं और कैसे गरीब और उत्पीड़ित लोगों की मदद कर सकते हैं।
विपिन परमार ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर भी कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं को बधाई दी और प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद किया कि जिन्होंने महिलाओं के सिंदूर की कीमत पाकिस्तान को दिखाई और पाकिस्तान के अंदर घुसकर उनके कई आतंकवादी ठिकाना को नष्ट किया, और यह भी खुशी जताते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में राफेल उड़ानें वाली ज्यादातर पायलट महिलाएं थी।
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहां की यह कार्यक्रम पहली बार इस देश में किसी पार्टी ने लिया है क्योंकि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को छोड़कर रानी अहिल्याबाई होलकर के बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी।
कपूर ने कहा कि इस देश में 800 साल मुसलमान ने राज किया 200 साल अंग्रेज राज करके उसके बाद 70 साल तक कांग्रेस का राज रहा लेकिन सभी ने सिर्फ मुसलमान राजाओं और आक्रांतों के बारे में पढ़ाया पर कभी ऐसी क्रांतिकारी अहिल्याबाई होलकर के संघर्ष भरे जीवन के बारे में कभी बताया ही नहीं।
त्रिलोक कपूर ने मोदी जी के इस अभियान की हरी-भरी प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश में यह अभियान 21 मई से 31 मई तक चला था इस अभियान का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी ने मंडी से किया था और जिसका समापन आज भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन सिंह परमार ने संगठनात्मक जिला पालमपुर से किया। और इस कार्यक्रम में प्रदेश में कई संगोष्ठियों, प्रभात फेरिया का भी आयोजन किया गया। इस प्रकार के प्रदेश में 17 कार्यक्रम किए गए।
कार्यक्रम की संयोजक एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने भी रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन के बारे में विस्तृत से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, उन्होंने रानी अहिल्याबाई होलकर के संघर्ष और लोगों के प्रति उनकी उदारता के बारे में बताया, और सभी महिलाओं से आह्वान किया कि 300 साल पहले अगर कोई महिला ऐसा कार्य कर सकती है तो आज का तो समय उससे कई गुना ऊपर है और हमें रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से सीख कर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए।
जिला अध्यक्ष रागिनी वाल ने आए हुए सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में स्वागत किया और रानी अहिल्याबाई होलकर की जीवनी पर भी अपनी बात रखी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बैजनाथ मुल्ख राज प्रेमी, जयसिंहपुर रविंदर धीमान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय शर्मा, शीला देवी, जिला महिला मोर्चा की दोनों महामंत्री लीना भारद्वाज, अंजू कटोच, महिला मोर्चा के चारों मंडल अध्य्षों सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रहीं।
कोई टिप्पणी नहीं