आपदा प्रबंधन को लेकर 6 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज- अमित मैहरा

 आपदा प्रबंधन को लेकर 6 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज- अमित मैहरा

भारी भूकंप के आधार पर होंगे राहत एवं बचाव कार्य


चंबा

 मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन को लेकर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने आज राष्ट्रीय व राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ओरियंटेशन एवं कोऑर्डिनेशन के लिए वर्चुअल रूप से आयोजित बैठक में भाग लिया। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । 

अमित मैहरा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 6 जून को राज्य स्तर पर एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है । इसके तहत ज़िला चंबा के सभी उपमंडलों में भारी भूकंप को आधार मानकर राहत एवं बचाब कार्यों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि आपदा पूर्वाभ्यास में प्रभावी प्रबंध व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर 3 जून को टेबल टॉप एक्सरसाइज होगी। इसी तरह 6 जून को एक मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इसमें ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ जुड़े सभी हित धारक विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा। 

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने कहा कि चूंकि ऐसे पूर्वाभ्यास वास्तविक आपदा के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में सभी ज़िला अधिकारी उपलब्ध विभागीय संसाधनों और मानव संसाधन क्षमता का पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित बनाने के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित एसओपी का पालन भी सुनिश्चित बनाएंगे । 

अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के दौरान केंद्रीय सैन्य बलों के अधिकारी विशेष पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे ।  

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं । 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, कमांडेंट होमगार्ड कुशल चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा लोक निर्माण दिनेश कुमार सहित राष्ट्रीय जल विद्युत निगम, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अधिकारी उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी