2 बसों की आपसी भिड़त में 11 घायल 2 की मौत

2 बसों की आपसी भिड़त में 11 घायल 2 की मौत 

हादसे में एक बस के क्लीनर और एक यात्री की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नामदेव सूर्यवंशी (40) और नितिन देवरसे (35) के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के लातूर जिले में बृहस्पतिवार को दो बसों की आपसी भिड़त में दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

दुर्घटनाग्रस्त दोनों बस ट्रैवल एजेंसियों की हैं। इस  टक्कर के कारण एक बस पलट गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 11 यात्री घायल हो गए। घायलों को विलासराव देशमुख राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक निरीक्षक महावीर जाधव ने बताया कि यह घटना औसा तहसील के उजनी के पास सुबह पांच बजे तुलजापुर-लातूर राजमार्ग पर हुई और सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल