डंगा धंसने से 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
भरमौर में दर्दनाक हादसा: डंगा धंसने से 300 फीट खाई में गिरी पिकअप, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर भरमौर (चंबा): जितेन्द्र खन्ना / हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तहत भरमौर-थल्ला रोड पर शुक्रवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया है। सुंकू टपरी के पास सड़क का डंगा धंसने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। हादसे का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन भरमौर से पंसेई की ओर जा रहा था। गाड़ी में दो चचेरे भाई सवार थे। सुंकू टपरी के समीप अचानक सड़क का एक हिस्सा (डंगा) बैठ गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। मृतक की पहचान: मदन लाल (निवासी पंसेई)। घायल की पहचान: मनोज कुमार, पुत्र पवन कुमार (हालत नाजुक)। राहत एवं बचाव कार्य घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने मृतक मदन लाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मे...