वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत,बाणगंगा फ्लाइओवर पर

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत,बाणगंगा फ्लाइओवर पर 


कांगड़ा बाणगंगा फ्लाइओवर पर रविवार देर रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, प्रवीन कुमार शादी शुदा नहीं था और अपने छोटे भाई के साथ दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था।

जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय प्रवीन कुमार  पुत्र भोटो राम, निवासी सकोट रेलवे स्टेशन कांगड़ा मंदिर के समीप चाय और फ्राई चिकन की दुकान चलाता था, जिसमें उसका छोटा भाई भी साथ होता था रविवार रात को दुकान बंद करने के बाद वह घर लौट रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन टकराने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच तो पाया कि प्रवीन सड़क पर बेसुध पड़ा था।

इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर