NH-44 पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.546 किलो चरस संग तीन आरोपी गिरफ्तार
NH-44 पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.546 किलो चरस संग तीन आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस नूरपुर का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार 1.546 किलोग्राम चरस बरामद, ₹15,000 नकदी भी जब्त मोके पर तीन आरोपी को गिरफ्तार
नूरपुर से विनय महाजन /
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला पुलिस नूरपुर का नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता मिलने से जिले के नशा माफिया में ह्ड़कंप मच गया l यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि पुलिस ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 44 के समीप साँझा पीर डमटाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान छापेमारी करते हुए एक पिकअप वाहन से 1.546 किलोग्राम चरस तथा ₹15,000 रूपये की नकदी बरामद की है। मोके पर पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में लेने के बाद इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किये गये है l यह मामला पुलिस थाना डमटाल में एफ आई आर नंबर 34/2026 दिनांक 11.02.2026 को धारा 20, 25, 29 एन डी एन्ड पी एस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पिक अप गाड़ी नंबर एच पी 73 ए 5072 को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है l पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की हैजिनके नाम ध्यान सिंह (34 वर्ष) निवासी जिला चम्बा ( हिमाचल प्रदेश) व प्रथम उर्फ़ राहुल (23 वर्ष) निवासी जिला कांगड़ा ( हिमाचल प्रदेश) अमन उर्फ मंगु (22 वर्ष) निवासी जिला कांगड़ा ( हिमाचल प्रदेश) हैl फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। बर्मा ने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस नूरपुर नूरपुर का नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जनता के सहयोग से लगातार जारी रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं