चम्बा : खाली पड़ी बिल्डिंग में अचानक आग लगने से मची अफरा- तफरी - Smachar

Header Ads

Breaking News

चम्बा : खाली पड़ी बिल्डिंग में अचानक आग लगने से मची अफरा- तफरी

 चम्बा : खाली पड़ी बिल्डिंग में अचानक आग लगने से मची अफरा- तफरी


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

चम्बा जिले के अंतर्गत आने वाले एनएचपीसी कॉलोनी हथनी सुरंगानी में एक खाली पड़ी बिल्डिंग में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी इमारत आग की लपटों से घिर गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कॉलोनी के एक सुनसान हिस्से में स्थित पुरानी और खाली बिल्डिंग से धुआं उठते देखा गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना एनएचपीसी प्रबंधन और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल और स्थानीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। गनीमत यह रही कि बिल्डिंग खाली थी, जिससे किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि, भवन की संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, बिल्डिंग का काफी हिस्सा जल चुका था। एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। नुकसान का आंकलन करने के आदेश दे दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं