हिमाचल सरकार द्वारा डिजिटल मीटर लगाने का निर्णय आम जनता के साथ खुला धोखा – राजेश राणु।
हिमाचल सरकार द्वारा डिजिटल मीटर लगाने का निर्णय आम जनता के साथ खुला धोखा – राजेश राणु।
भारतीय जनता पार्टी पालमपुर के जिला महामंत्री राजेश राणु ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में डिजिटल बिजली मीटर जबरन थोपना आम जनता के साथ सीधा धोखा है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार एक और आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डिजिटल मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अनावश्यक शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि सरकार को चाहिए था कि वह जनता को राहत देने वाली योजनाएं लाए। आज स्थिति यह है कि लोगों को अपने बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी का डर सता रहा है और सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठी है।
भाजपा जिला महामंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार जनता की सुविधाओं की बजाय निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है। डिजिटल मीटरों के माध्यम से बिजली दरों में वृद्धि और अतिरिक्त चार्ज वसूलने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि डिजिटल मीटर लगाने का फैसला तुरंत वापस लिया जाए और जनता से लिया जा रहा अतिरिक्त शुल्क बंद किया जाए, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी।
अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा आम जनता के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रही है और आगे भी कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करती रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं