सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज में समर्थ डडवाल की बड़ी उपलब्धि, पंचकूला रीजन में टॉप श्रेणी में स्थान
सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज में समर्थ डडवाल की बड़ी उपलब्धि, पंचकूला रीजन में टॉप श्रेणी में स्थान
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के कक्षा दसवीं के छात्र समर्थ डडवाल ने सी बी एस सी द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज में पंचकुला रीज़न में टॉप श्रेणी में बनाया अपना स्थान।
बड़े ही हर्षौल्लास और प्रसन्नता का विषय है कि विद्यालय की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि प्राप्त की है सी बी एस सी द्वारा आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में जिसमें पंचकूला रीज़न से पंजाब,हरियाणा,जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के बच्चों ने भगा लिया जिसमें विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र समर्थ डडवाल ने टॉप श्रेणी में अपना स्थान बना कर पूरे प्रदेश और पूरे ज्वाली क्षेत्र का नाम रौशन किया है यह उपलब्धि तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के अध्यापकों प्रधानाचार्य राकेश राणा और विद्यालय चेयरमैन बरिंद्र नरियाल और मैनेजमेंट कमेटी बधाई के पात्र है इस उपलक्ष्य पर विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने समर्थ डडवाल और उसके माता पिता को इस उपलब्धि के लिए बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं दी है और विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने अपने संदेश में कहा है कि समर्थ डडवाल बहुत होनहार और मेहनती छात्र है और उन्हें उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है


कोई टिप्पणी नहीं