16 मीडियम आर्टलरी रेजिमेंट के नायक अतुल शर्मा का निधन, बिलासपुर क्षेत्र में शोक की लहर
16 मीडियम आर्टलरी रेजिमेंट के नायक अतुल शर्मा का निधन, बिलासपुर क्षेत्र में शोक की लहर
मंडी : अजय सूर्या /
16 मीडियम आर्टलरी रेजिमेंट के नायक अतुल शर्मा (सपुत्र श्री अश्वनी कुमार गांव बलोह बरर्ठीं झंडुता बिलासपुर हि०प्र०) का कमांड हॉस्पिटल चंडीमंदिर में निधन- रामपाल शर्मा
हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण एव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष व एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हमारे मामा के बड़े बेटे पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर रामपाल शर्मा व लैक्चर सदाराम शर्मा ने फोंन पर बताया हमारे चाचा के पोते अतुल शर्मा भारतीय सेना की 16 मीडियम आर्टलरी रेजिमेंट के नायक अतुल शर्मा का अकास्मिक निधन होने पर परिवार रिस्तेदार सहित गांव समाज में शोक की लहर हो चुकी है।
नायक अतुल शर्मा का दाह संस्कार अतुल शर्मा के जिला बिलासपुर तहसील झंडुता पैत्रिक गांव बलोह से भल्लू पुल के नजदीक शुक्र खड पर कल सुबह 05-02-2026 को 9 वजे होगा।
एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर व बरर्ठीं इलाके की इकाई लीग के वेटरन्स सैनिक इस मौके पर पुष्प अर्पित करने व 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर अंतिम विदाई संस्कार पर पहुंचने का कष्ट करें। भगवान से प्रार्थना है कि नायक अतुल शर्मा की आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुःखद घड़ी पर सहन शक्ति प्रदान करे।


कोई टिप्पणी नहीं