दीपक भारद्वाज ने उठाया मामला: कांगड़ा घाटी के सभी 16 फाटक बंद, अब 24 कैटल क्रॉसिंग भी बंद होने की तैयारी

 दीपक भारद्वाज ने उठाया मामला: कांगड़ा घाटी के सभी 16 फाटक बंद, अब 24 कैटल क्रॉसिंग भी बंद होने की तैयारी


 नूरपुर : विनय महाजन  /

नूरपुर प्रदेश की वहुचर्चित कांगड़ा घाटी रेल की सुविधा, जो 1932 में अंग्रेज़ी शासन के दौरान शुरू की गई थी, अब धीरे-धीरे बंद होती जा रही है। उस समय रेल ट्रैक के दूसरी ओर बसे कई गांवों के लोगों के लिए 16 रेल फाटक और 24 कैटल क्रॉसिंग की सुविधा दी गई थी। ये रास्ते ग्रामीणों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण थे, क्योंकि इसी से वे अपने पशुधन और दोपहिया वाहनों को ट्रैक पार कराते थे।हाल के वर्षों में, एनडीए सरकार के कार्यकाल में रेलवे मंत्रालय ने सभी फाटकों पर तैनात कर्मचारियों को हटा दिया है। इसके साथ ही रेलवे अब कैटल क्रॉसिंग को भी बंद करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में लोहे के मोटे गार्डर लगाकर फिलहाल इन रास्तों को बंद कर दिया गया है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि रेलवे द्वारा दी जाने वाली यह सुविधा उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण थी, और इसे बंद करने से जनसुविधा पर गंभीर असर पड़ा है।इस मामले पर जेडआरयूसीसी (उत्तर रेलवे) के दीपक भारद्वाज ने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने दिल्ली में रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू से समय मांगा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय की जानकारी जीएम दिल्ली, डीआरएम और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है।दीपक भारद्वाज ने कहा कि छतरौली निवासी बलदेव सिंह पठानिया ने इस समस्या को उनके ध्यान में लाया था और रेलवे बोर्ड की बैठक में इसे गंभीरता से जनहित में उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद ने इस मामले में रेलवे मंत्रालय से सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर