त्रिवेणी संगम रिवालसर में प्रोजेक्ट कौज और लला मेमे फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

 त्रिवेणी संगम रिवालसर में प्रोजेक्ट कौज और लला मेमे फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन


रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर में आज लला मेमे फाउंडेशन तथा प्रोजेक्ट काज के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमंडलाधिकारी नागरिक बल्ह स्मृतिका नेगी रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं मंडी के प्रसिद्ध समाजसेवी हरमीत सिंह बिट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर के आयोजन में रिवालसर गोपा कमेटी, माता नैना देवी एवं बाबा धजाधारी कमेटी के साथ-साथ ग्राम पंचायत रिवालसर और नगर पंचायत के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

प्रोजेक्ट काज की चेयरपर्सन सुरजीत चटर्जी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुमित गोयल ने रिवालसर में लोगों को अपनी सेवाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. सुमित गोयल ने कैंसर के लक्षणों, बचाव एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहें, ताकि किसी भी बीमारी का समय रहते पता चल सके। विशेष रूप से कैंसर जैसे रोगों में शुरुआती जांच से न केवल इलाज आसान होता है बल्कि आर्थिक बोझ भी कम पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि स्मृतिका नेगी ने अपने अनुभव साझा करते हुए लोगों से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग