चिट्टा के खिलाफ नूरपुर पुलिस की बड़ी पहल,नूरपुर: एंटी-चिट्टा अभियान हेतु कमेटी गठित

नूरपुर: एंटी-चिट्टा अभियान हेतु कमेटी गठित

चिट्टा के खिलाफ नूरपुर पुलिस की बड़ी पहल

एंटी चिट्टा अभियान और राज्य सीआईडी द्वारा जारी परिचालन दिशा निर्देशों के एक कमेटी गठित जिला पुलिस नूरपुर क्षेत्र में आज

(नूरपुर विनय महाजन) नूरपुर: माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा नशा निवारण हेतु चलाए गए "एंटी-चिट्टा अभियान" और राज्य सी.आई.डी द्वारा जारी परिचालन दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज जिला नूरपुर पुलिस द्वारा एक विशेष मुहिम अमल में लाई गई। इस अभियान के तहत जिला के विभिन्न उप-मंडलों में संचालित नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्रों का व्यापक निरीक्षण किया गया।इस विशेष अभियान हेतु गठित जिला निरीक्षण टीम जिसमें संबंधित उप-मंडलाधिकारी (नागरिक), पुलिस उपाधीक्षक (एस.डी.पी.ओ.), थाना प्रभारी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार और ड्रग इंस्पेक्टर शामिल रहे, ने जिले के कुल 14 नशा निवारण केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। संयुक्त प्रशासनिक कार्रवाई: पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीमों ने उप-मंडल फतेहपुर और इंदौरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित केंद्रों के मेडिकल रिकॉर्ड, सुरक्षा मानकों और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की गहनता से जांच की।अभियान के दौरान कुल 14 केंद्रों के दस्तावेजों और कार्यप्रणाली को खंगाला गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ये केंद्र 'मेंटल हेल्थकेयर एक्ट-2017' और 'एन.डी.पी.एस. एक्ट' के कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन कर रहे हैं।मानकों की पुष्टि: निरीक्षण के दौरान टीम ने उपचार के वैज्ञानिक तरीकों, प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं की संभावित मौजूदगी की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश केंद्रों में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं।

जिला पुलिस यह स्पष्ट करती है कि उपचाराधीन युवाओं के मानवाधिकारों और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी अवैध या बिना पंजीकरण के चल रहे केंद्रों के विरुद्ध इस प्रकार का औचक निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। जानकारी जिला पुलिस नूरपुर अधीक्षक कुलभूषण वर्मा द्वारा एक प्रेस नोट में दी गईl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति