राहुल : बच्चों की सेहत के लिए आनी–निरमंड के स्कूल हों विंटर स्कूल घोषित

 राहुल : बच्चों की सेहत के लिए आनी–निरमंड के स्कूल हों विंटर स्कूल घोषित


मैं राहुल, हूँ और यह सुझाव किसी राजनीति या औपचारिकता से नहीं, बल्कि ज़मीन से जुड़े दर्द और बच्चों की चिंता से निकला है। आनी और निरमंड जैसे पहाड़ी व अत्यधिक ठंडे क्षेत्रों में सर्दियों का मौसम बेहद कठोर होता है। कड़ाके की ठंड, पाला और कई बार बर्फ़बारी के बीच छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर होते हैं। ठिठुरते हाथ, जमे हुए रास्ते और गिरता तापमान न केवल उनकी पढ़ाई पर असर डालता है, बल्कि उनकी सेहत के लिए भी गंभीर खतरा बन जाता है। कई बच्चे बीमार पड़ जाते हैं, फिर भी मजबूरी में स्कूल भेजे जाते हैं।


मेरा प्रशासन से विनम्र और भावुक अनुरोध है कि आनी और निरमंड क्षेत्र के सभी स्कूलों को विंटर स्कूल की श्रेणी में शामिल किया जाए और सर्दियों की छुट्टियों में स्थानीय मौसम के अनुसार बदलाव किया जाए। यह कोई विशेष मांग नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य से जुड़ा मानवीय मुद्दा है। अगर समय रहते इस पर निर्णय लिया गया, तो यह कदम न जाने कितने बच्चों को बीमारियों से बचाएगा और अभिभावकों को मानसिक राहत देगा। उम्मीद है कि प्रशासन बच्चों की तकलीफ़ को समझते हुए इस सुझाव पर गंभीरता से विचार करेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति