पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी सफलता एन डी पी एस के मामले में उद्घोषित अपराधी जीरकपुर (पंजाब)से गिरफ्तार

 पुलिस जिला नूरपुर की बड़ी सफलता एन डी पी एस के मामले में उद्घोषित अपराधी जीरकपुर (पंजाब)से गिरफ्तार


 नूरपुर : विनय महाजन /

पुलिस जिला नूरपुर के तहत उद्घोषित अपराधी प्रकोष्ठ की टीम ने नशा तस्करी के मामले में काफ़ी समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह जानकारी पुलिस जिला नूरपुर की अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताया कि 

पकड़े गए आरोपी की पहचान मनीष कुमार पुत्र श्री राजिन्द्र कुमार, निवासी गांव कोटला मंगवाल, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।आरोपी मनीष कुमार पर पुलिस थाना डमटाल के मुकदमा संख्या 173/19 दिनांक 19.12.2019 के तहत धारा 21 एन डी पी एस एक्ट मे मामला दर्ज था। माननीय न्यायालय इन्दौरा द्वारा आरोपी मनीष कुमार को काफ़ी समय से पेश न होने के कारण अदालत ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। वर्मा ने वताया कि पी ओ सेल नूरपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष कुमार को जीरकपुर पंजाब से नियमानुसार गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दे दी गई है।आरोपी मनीष कुमार का मेडिकल जांच हेतु सिविल अस्पताल इन्दौरा मे करवाने के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनीष कुमार को रिमांड हेतु आज माननीय न्यायालय इन्दौरा में पेश किया जायेगा l वर्मा ने स्पष्ट किया कि

पुलिस जिला नूरपुर कानून व्यवस्था बनाए रखने और भगोड़ों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति