भारी हिमपात के चलते लाहौल व उदयपुर उप-मंडलों में शैक्षणिक संस्थान बंद

 भारी हिमपात के चलते लाहौल व उदयपुर उप-मंडलों में शैक्षणिक संस्थान बंद


 : विजय ठाकुर /

भारी हिमपात के चलते लाहौल एवं उदयपुर उप-मंडलों में शैक्षणिक संस्थान 27 जनवरी को आधे दिन, 28 जनवरी को पूर्ण दिवस के लिए बंद: उपायुक्त लाहौल-स्पीति

कार्यवाहक उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) लाहौल एवं स्पीति, कुनिका एकर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), शिमला द्वारा 27 जनवरी, 2026 को जारी चेतावनी के अनुसार जिला लाहौल एवं स्पीति के उप-मंडल लाहौल तथा उदयपुर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है। वर्तमान में लगातार हो रहे हिमपात के कारण जिला की समस्त सड़कें अवरुद्ध हो गई है, जिससे विद्यार्थियों की आवाजाही असुरक्षित हो सकती है। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), लाहौल एवं स्पीति द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों के तहत उप-मंडल लाहौल एवं उदयपुर में स्थित सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों जिसमें विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थान तथा आंगनवाड़ी केंद्र शामिल है को दिनांक 27 जनवरी, 2026 को आधे दिन तथा 28 जनवरी, 2026 को पूर्ण दिवस के लिए बंद रहेंगे।


जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों एवं संस्थान प्रमुखों को आदेशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आम जनता से अपील की गई है कि वह जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दिए जा रहे मौसम संबंधी परामर्शों का पालन करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति