थल सेना दिवस पर सुजानपुर में भव्य समारोह, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी हुए शामिल

 थल सेना दिवस पर सुजानपुर में भव्य समारोह, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी हुए शामिल


 नेरचौक : अजय सूर्या /

सर्वकल्याणकारी ट्रस्ट एवं पूर्व सैनिक लीग सुजानपुर के संयुक्त तत्वावधान में थल सेना दिवस के अवसर पर सुजानपुर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि  अनुराग सिंह ठाकुर के साथ सहभागिता की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए वीर जवानों के अतुलनीय योगदान को नमन किया। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि थल सेना दिवस भारतीय सेना की वीरता से परिपूर्ण गाथाओं पर गर्व करने का दिन है। देश की सीमाओं की रक्षा में सैनिकों की निःस्वार्थ सेवा और सर्वोच्च बलिदान के लिए राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। सभी ने एक स्वर में भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को शत-शत नमन किया तथा देश की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

समारोह का समापन देशभक्ति की भावना और सैनिकों के सम्मान के संकल्प के साथ किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये