90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप 

वैभव सूर्यवंशी को दुनिया सलाम कर रही है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनपर सवाल खड़ा कर रहे हैं. ऐसे ही एक दिग्गज हैं विजेंदर सिंह जिन्होंने देश को ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जिताया है. इस पूर्व मुक्केबाज ने आरोप लगाया कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र में फर्जीवाड़ा है.वैभव सूर्यवंशी पर उम्र के फर्जीवाड़े का आरोप क्यों लग रहा है,

आइए इसकी वजह आपको बताते हैं. दरअसल ये खिलाड़ी है तो 14 साल का लेकिन उनकी कद काठी काफी बड़ी है. साथ ही उनके शॉट्स भी कमाल हैं. वो 90-90 मीटर के छक्के लगा रहे हैं जो किसी भी 14 साल के बच्चे के लिए लगाना लगभग नामुमकिन लगता है. हालांकि बीसीसीआई के एज ग्रुप क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी कभी उम्र संबंधी मामले में फेल नहीं हुए.

आपको बता दें  वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में वो कारनामा कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर सके. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इतनी छोटी सी उम्र में आईपीएल में महज 35 गेंदों में शतक ठोक दिया. अगर कोई भारतीय क्रिकेटर उम्र की धोखाधड़ी में फंसता है तो उसपर बीसीसीआई कड़ी कार्रवाई करती है. उस खिलाड़ी पर बैन तक लग सकता है. उम्र की धोखाधड़ी करने वाले क्रिकेटर पर दो साल तक का बैन लगता है, जिसमें वो बीसीसीआई से जुड़े किसी टूर्नामेंट या लीग में नहीं खेल सकता.अंकित बावने, नीतीश राणा, रसिक सलाम, मनजोत कालरा, प्रिंस राम निवास यादव भी उम्र की धोखाधड़ी के दोषी पाए गए थे.


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित