ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद

ज्वाली में अपहृत सलीमा को पुलिस ने औंध-सुल्याली में स्थानीय लोगों की मदद से किया बरामद, दोनों गुज्जर समुदाय से संबंध रखते हैं 


(ज्वाली/ लब : दीपक शर्मा) ज्वाली उपमंडल में एक लड़की सलीमा के अपहरण का मामला सामने आया, जिसमें जिला पुलिस नूरपुर की त्वरित और पेशेवर कार्यवाही से पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

 जिला पुलिस नूरपुर की प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार, शेर अली पुत्र तेग अली निवासी गांव कलीजपुर, तहसील व जिला गुरदासपुर ने पुलिस थाना ज्वाली में शिकायत दर्ज करवाई कि वह 13 अगस्त को अपने परिवार व पशुओं के साथ ट्रैक्टर से भढेला, नगरोटा सूरियां से गुरदासपुर जा रहा था। द्वार पुल के पास, ज्वाली की ओर से आ रही एक काली स्कॉर्पियो (नं. JK02CV-1312) ने उनके ट्रैक्टर को रोक लिया। स्कॉर्पियो से 4-5 व्यक्ति उतरे, जिनमें से शिकायतकर्ता ने तीन को पहचान लिया — लियाकत अली पुत्र जुमा, फली पुत्र वशीर और शुगी, सभी निवासी कठुआ, जम्मू। इन व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को ट्रैक्टर से नीचे खींच लिया और उसकी बहन सलीमा को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए।

शिकायत मिलने पर जिला पुलिस नूरपुर ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। इसी दौरान, कंडवाल नाके पर उक्त गाड़ी दिखाई दी, लेकिन चालक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भाग निकला। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और स्थानीय लोगों की सहायता से औंध-सुल्याली मार्ग पर स्कॉर्पियो को रोककर अपहृत सलीमा को सुरक्षित बरामद कर लिया।

जिला पुलिस नूरपुर के अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई, सटीक जांच और जनता के सहयोग से यह संभव हो पाया। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर के इको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घर में उपलब्ध

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

चन्नी को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करे कांग्रेस, पंजाब में सरकार बनने की प्रबल संभावना : चमन राही

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा