नियांगल पंचायत में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, समय रहते बाहर निकले लोग

 नियांगल पंचायत में भारी बारिश से घरों में घुसा पानी, समय रहते बाहर निकले लोग


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

उपमंडल जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत नियांगल में रविवार सुबह भारी बारिश ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। पंचायत के वार्ड नंबर-6 निवासी चैन सिंह पुत्र रोडा राम के घर में अचानक नाले का उफान घुस आया। सुबह करीब 7 बजे जब परिवारजन अपने रोज़मर्रा के कामों में जुटे हुए थे, तभी घर के आंगन और कमरों में पानी का तेज बहाव घुसने लगा।


जान बचाकर भागे परिजन


अचानक आए इस सैलाब को देखकर चैन सिंह और उनका पूरा परिवार घबराहट में तुरंत घर से बाहर निकल आया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही देर में घर के अंदर रखा सामान भीग गया और क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवारजन समय रहते बाहर निकल आए, अन्यथा कोई अनहोनी हो सकती थी।


पंचायत प्रधान मौके पर पहुंचे


घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान चुन्नीलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर नाले के तेज बहाव को मोड़ने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पानी का रुख बदला गया और बहाव को दूसरी दिशा में मोड़कर स्थिति को काबू में किया गया। इसके बाद चैन सिंह और उनका परिवार राहत की सांस ले पाया।


परिवार ने जताया आभार


इस घटना के बाद चैन सिंह ने पंचायत प्रधान चुन्नीलाल और स्थानीय ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यदि समय पर लोग मदद के लिए न पहुंचते तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।


खतरा टला, लेकिन चिंता बरकरार


गांववासियों ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश से नाले उफान पर हैं और कई घरों के लिए खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि नालों की ओर पक्के सुरक्षात्मक कार्य किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों को राहत मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित