लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंबा में किया दौरा, क्षतिग्रस्त सड़कों व प्रभावित परिवारों की सहायता का दिया आश्वासन

 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंबा में किया दौरा, क्षतिग्रस्त सड़कों व प्रभावित परिवारों की सहायता का दिया आश्वासन


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंबा जिले का दौरा कर अगस्त माह में हुई भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भरमौर और डलहौजी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही पर चिंता जताई।


मंत्री ने बताया कि मूसलधार बारिश से कई मुख्य राजमार्ग गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसके चलते मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालु मार्गों में फंस गए। इसके अलावा कई घरों को भी खतरा पैदा हो गया है और कई मकानों में दरारें आ गई हैं।


विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सड़क बहाली के कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि यातायात और जनजीवन सामान्य हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि केवल तात्कालिक मरम्मत ही नहीं बल्कि सड़कों के दीर्घकालिक उन्नयन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


मंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और पुनर्वास का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मजबूती से प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है और पुनर्वास एवं बहाली के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा