भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मिली प्रदेश पदाधिकारी टीम, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मिली प्रदेश पदाधिकारी टीम, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा


शिमला : गायत्री गर्ग /

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष से प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा, डॉ. संजय ठाकुर और तिलकराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।


बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आगामी 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। यह आयोजन 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत पूरे देश में सेवा और जनकल्याण के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, 1000 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। इसके अलावा "वोकल फॉर लोकल" कार्यक्रम, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन तथा स्वास्थ्य जांच शिविर भी व्यापक स्तर पर होंगे। ये सभी कार्यक्रम जिला, मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग को जोड़कर सेवा का संदेश दिया जा सके।


संजीव कटवाल ने कहा कि इस बार विशेष रूप से 70 से अधिक शहरों में मोदी विकास मैराथन का आयोजन किया जाएगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं को प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है।


उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश का संगठन लगातार सुदृढ़ हुआ है। पहले प्रदेश में भाजपा के प्राथमिक सदस्य लगभग 8 लाख हुआ करते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 18 लाख तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा, “हम विकसित भारत का संकल्प लेकर, मेरा बूथ सबसे मजबूत के लक्ष्य को साध रहे हैं। हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर अधिकतम समय देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि संगठन की नींव और मजबूत हो।”


इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों ने भी संगठन की कार्यप्रणाली और भविष्य की रणनीति को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक को प्रदेश भाजपा के लिए आने वाले चुनावी माहौल और संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा