ज्वाली उपमंडल में चोरी की बड़ी वारदात

 ज्वाली उपमंडल में चोरी की बड़ी वारदात

ज्योर गांव में चोर ले उड़े 30 तोले चांदी, 3 तोले सोना और 50 हजार रुपये नकद


भरमाड़ : राजेश कतनौरिया /


जवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनोटा के तहत ज्योर गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने यहां बंसीलाल के घर को निशाना बनाते हुए करीब 30 तोले चांदी, 3 तोले सोना और 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


कैसे हुई वारदात?


मिली जानकारी के अनुसार देर रात चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी में रखे जेवर और नगदी चोरी कर ली। सुबह जब बंसीलाल और परिवार के अन्य सदस्य उठे तो उन्होंने घर के दरवाजे और ताले टूटे हुए देखे। अलमारी खुली पड़ी थी और सारा सामान अस्त-व्यस्त था।


पुलिस को दी सूचना


घटना की जानकारी मिलते ही बंसीलाल ने तुरंत पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।


सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध


इस संबंध में डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस को ज्योर गांव में चोरी की सूचना मिली थी। जांच के दौरान तीन लोग घर का सामान उठाकर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लेगी।


लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत


स्थानीय लोग बताते हैं कि उपमंडल जवाली में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। लोगों का कहना है कि बीते माह ग्राम पंचायत भोल खास के पूर्व प्रधान के घर भी दिनदहाड़े चोरी हुई थी, लेकिन अब तक पुलिस उस मामले को सुलझा नहीं पाई। ऐसे में चोरों के हौसले बुलंद हैं और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


लोगों ने जताई नाराजगी


गांववासियों का कहना है कि रात के समय पुलिस की गश्त बेहद कम है। उन्होंने मांग की कि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस रात में गश्त बढ़ाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर सख्त नजर रखे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से प्रशासन से कड़ा

 कदम उठाने की मांग करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग