वाहन मालिक अपने आरसी में मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अपडेट करवाएं- कुनिका अकर्स

 वाहन मालिक अपने आरसी में मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अपडेट करवाएं- कुनिका अकर्स 


केलांग : ओम बौद्ध /

कार्यालय जिला दण्डाधिकारी एवं क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण केलांग कुनिका अकर्स द्वारा जिले के सभी वाहन मालिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि परिवहन निदेशालय, शिमला द्वारा पत्र के माध्यम से यह अवगत कराया गया है कि वाहनों की आर सी (पंजीकरण प्रमाण पत्र) में मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण ई-चालान संदेश, नोटिस तथा अन्य परिवहन संबंधी सूचनाएं वाहन मालिकों तक समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

उन्होंने इस समस्या के समाधान हेतु क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण कार्यालय, केलांग में पंजीकृत सभी वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने वाहन के पंजीकरण प्रमाण पत्र में अपना सक्रिय मोबाइल नंबर शीघ्रता से अपडेट करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि वाहन मालिक अपना मोबाइल नंबर परिवहन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अथवा क्षेत्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण कार्यालय, केलांग में कार्यालय समय के दौरान करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट करवाने से ई-चालान प्रणाली का सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा तथा वाहन मालिकों को आवश्यक सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकेंगी।

उन्होंने जनहित में सभी वाहन मालिकों से सहयोग की अपील की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश