हरनोटा पंचायत परिसर में दिनदहाड़े हमले के विरोध में प्रदर्शन

 हरनोटा पंचायत परिसर में दिनदहाड़े हमले के विरोध में प्रदर्शन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम की चेतावनी


ज्वाली : राजेश कतनौरिया /

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनोटा के प्रांगण में हुए दिनदहाड़े हमले के विरोध में रविवार को हरनोटा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में लगभग 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी मनोज कुमार, शिव सेना के प्रदेश प्रमुख नरेश कुमार संजू तथा चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष रोबिन कौंडल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पंचायत परिसर में आशीष कौंडल पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, जो अत्यंत गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले ऋतिक चौधरी और रजत चौधरी पर भी हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन पर धीमी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सोमवार से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो स्थानीय लोग पुलिस थाना ज्वाली का घेराव करने और चक्का जाम करने के लिए मजबूर होंगे।

नेतृत्वकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत की कार्यवाही भी धीमी गति से चल रही है, जिससे जनता में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लगभग 800 घरों वाली हरनोटा पंचायत में कुछ गिने-चुने लोगों की गतिविधियों के कारण पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग