दुर्गम जिला लाहौल-स्पीति ‘मन की बात’ आयोजन में प्रदेश में अब्बल, भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई।

 दुर्गम जिला लाहौल-स्पीति ‘मन की बात’ आयोजन में प्रदेश में अब्बल, भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई।


लाहौल-स्पीति : विजय ठाकुर /

देश की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के लिए पहचाने जाने वाले जिला लाहौल-स्पीति ने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आयोजन में लाहौल-स्पीति जिला पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले के सभी 92 पोलिंग बूथों पर शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित कर लाहौल स्पीति भाजपा ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है।


इस ऐतिहासिक सफलता की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर की रिपोर्ट और पोर्टलों द्वारा भी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, जिले के सभी 92 बूथों पर नेताओं की सहभागिता, अनुशासन और व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम सुना गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल आयोजन किया, बल्कि प्रधानमंत्री के संदेशों को स्थानीय जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं लाहौल-स्पीति जिला प्रभारी अखिलेश कपूर ने इस उपलब्धि पर जिला, मण्डल संगठन व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की 8,000 फीट से लेकर 15,226 फीट की ऊँचाई पर स्थित विश्व के सबसे ऊँचे पोलिंग बूथ 'ताशीगंग' सहित सभी दुर्गम क्षेत्रों में कार्यक्रम का शत-प्रतिशत कवरेज करना संगठन की मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने इसका श्रेय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता को दिया।

दिल्ली से जारी आधिकारिक रिपोर्ट में लाहौल-स्पीति के सभी मंडलों की सक्रियता की पुष्टि होने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने खुशी जाहिर की है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, मन की बात प्रभारी प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, संगठन मंत्री सुरेश शर्मा और भाजपा नेता रवि ठाकुर ने इस सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि लाहौल-स्पीति की टीम भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ प्रधानमंत्री मोदी के विजन को जन-जन तक पहुँचाती रहेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त