विधानसभा का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता, कोटला क्षेत्र में करोड़ों के कार्य प्रगति पर: प्रो. चंद्र कुमार

 विधानसभा का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता, कोटला क्षेत्र में करोड़ों के कार्य प्रगति पर: प्रो. चंद्र कुमार


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, नशे से दूर रहने तथा शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की है तथा प्रदेश के 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम भी अगले सत्र से लागू किया जाएगा । इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाएँगी। उन्होंने बताया कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के ठंगर में डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शिक्षकों से उन्होंने आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों को और प्रभावी बनाने का आग्रह किया। कृषि मंत्री ने कोटला क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी l प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद विकास कार्यों को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी, जनहितकारी और परिणाममुखी नीतियों के साथ कार्य कर रही है, जिसका लाभ आमजनमानस तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के तहत ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भी अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनके लिए कृषि मंत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इससे पहले प्रधानाचार्य बबीता सहोत्रा ने विद्यालय की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन