रिवालसर में वार्षिक पारितोषिक समारोह, प्रतिभाओं को मिला सम्मान — विधायक ने बांटा उत्साह

 रिवालसर में वार्षिक पारितोषिक समारोह, प्रतिभाओं को मिला सम्मान — विधायक ने बांटा उत्साह


रिवालसर : अजय सूर्या /

सरस्वती विद्या मंदिर रिवालसर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल प्रबंधन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया, वहीं छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह की औपचारिक शुरुआत की गई।

अपने संबोधन में विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए 21 हजार रुपये की राशि भेंट की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त