ब्रह्माकुमारी दुर्गापुर में सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक, आध्यात्मिक संदेश से खिला चेहरों पर सुकून

 ब्रह्माकुमारी दुर्गापुर में सम्मानित हुए वरिष्ठ नागरिक, आध्यात्मिक संदेश से खिला चेहरों पर सुकून


रिवालसर/दुर्गापुर : अजय सूर्या /

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा रिवालसर की बी.के. पाठशाला दुर्गापुर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बी.के. ओमी दिदी  तथा रिवालसर शाखा प्रभारी बी.के. सुनीता दिदी  ने उत्साहपूर्वक बुजुर्गों का सम्मान किया। दुर्गापुर के समस्त निवासियों को खुले दिल से आमंत्रित किया गया था, जहां उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का तिलक, पटका एवं बैज पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ओमी दिदी  ने परमात्म संदेश देते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा इस सृष्टि रंगमंच पर एक साधारण वृद्ध शरीर में अवतरण कर मानव जाति को सच्चा परिचय देते हैं। उन्होंने बताया कि मनुष्य शरीर नहीं, बल्कि अजर-अमर आत्मा है और जब हम स्वयं को आत्मा समझते हुए परमपिता परमात्मा को याद करते हैं तो जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी से मुक्ति एवं जीवन-मुक्ति का श्रेष्ठ वर्सा प्राप्त करने का आह्वान किया।

बी.के. सुनीता दिदी  ने अपने संबोधन में पारिवारिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि बदलते परिवेश में बच्चों के स्वभाव एवं संस्कारों को समझते हुए परिवार में प्रेम, सहयोग और खुशहाली का वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। शुभभावना और शुभकामनाओं के साथ साथ रहने से जीवन का सफर सहज और सुखद बन जाता है।

कार्यक्रम में गुलशन गुप्ता भाई  ने अपनी मधुर संगीत प्रस्तुति से वातावरण को भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया, जबकि उनके सहयोगी द्वारा ढोलक की धुनों ने समारोह में आनंद की लहर दौड़ा दी। इस दौरान बी.के. यमुना शर्मा  के नेतृत्व में युवाओं ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं गरिमा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

समापन पर सभी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को प्रभु उपहार, ब्रह्मा भोजन और “ॐ” ध्वनि के साथ विदाई दी गई। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, वरिष्ठ नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त