शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में डिजिटल जागरूकता व भविष्य की तकनीकों पर व्याख्यान आयोजित

 शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में डिजिटल जागरूकता व भविष्य की तकनीकों पर व्याख्यान आयोजित


शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय में आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट द्वारा सी-डैक के सहयोग से "डिजिटल जागरूकता और भविष्य की तकनीकें "विषय पर व्याख्यानआयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों का कैरियर मार्गदर्शन करना और व्यापारिक कौशल प्रदान करना था।  विनेश भूरिया अधिकृत क्षेत्रीय समन्वयक ( सी-डैक) रिसोर्स पर्सन रहे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को कृत्रिमबुद्धिमता, साइबर सुरक्षा और ड्रोन तकनीक जैसी उभरती तकनीक से अवगत कराया। साथ ही कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डाला। व्याख्यान के दौरान छात्रों ने उत्साह पूर्वक प्रश्न पूछे। प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सूद ने छात्रों को सक्रिय रूप से ओरिएंटेड पाठ्यक्रम में नामांकन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर कल्पनाऋषि, डॉ अनुपमा, डॉक्टर अनीता सरोच, डॉक्टर शैलजा वासुदेवा (संयोजक, कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल) डॉक्टर मीनाक्षी ठाकुर, डॉ निशा चंदेल, प्रोफेसर अतुल चौधरी (संयोजक सी-डैक) डॉ दिवाकर, डॉ खुशीराम, डॉ तनवीर, प्रोफेसर महक, प्रो दिशा और  कुलभूषण उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार