भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा

 भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मान चंद ठाकुर एवं शैलेन्द्र चौहान को दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी के रूप में भागीरथ ठाकुर और चंद्र मोहन को नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में डॉ. हरम शर्मा, नेक राम (करसोग), देवेंद्र ठाकुर कुपरी, पदम सिंह पुंडीर, इंदर सिंह मेहता, अर्जुन सिंह राणा, किशोर कुमार ठाकुर एवं हेमराज चंदेल को शामिल किया गया है।

किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में वीरेंद्र ठाकुर, टीकम ठाकुर, तुलसी राम, हेमराज ठाकुर, राकेश वर्मा, सतिंदर शर्मा, राजू राम, रमेश जम्वाल, पूर्ण चंद, देविंदर ठाकुर, संदीप सिंह सैनी, योगेश एरी, डॉ. राकेश मिन्हास, जय प्रकाश, दुर्गा सिंह रफ्ता, सतीश लेटका, कुलबीर खुंड, सुरेंद्र चौहान, रश पाल सहित कुल 65 सदस्यों को स्थान दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने बताया कि यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी प्रदेश के किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने, केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान