ग्योरा से सी आर पी एफ का जवान हुआ पंचतत्त्व में विलीन

 ग्योरा से सी आर पी एफ का जवान हुआ पंचतत्त्व में विलीन


  नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर सीआरपीएफ के दिवंगत एएसआई मनोज कुमार की पार्थिव देह का आज अंतिम संस्कार किया गया l पार्थिव देह को 15 बर्षीय बेटे मनन ने मुखग्नि प्रदान की l इस दौरान सीआरपीएफ की टुकड़ी ने पार्थिव देह को सलामी दी l अंतिम संस्कार के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी श्रदांजलि अर्पित की l जानकारी अनुसार मनोज कुमार वर्तमान में छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में सेवाएं दे रहे थे l कुछ दिन ही बाद उनकी पदोन्नति होनी थी जिसकी सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी थी लेकिन 23 दिसम्बर को ग्वालियर से छतीसगढ़ की रेल यात्रा के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे l आज पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची तो समूचा क्षेत्र गमगीन था l इस दौरान सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया l 50 बर्षीय मनोज कुमार 1998 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे l दिवंगत मनोज कुमार अपने माता पिता का इकलौता सहारा थे उनकी तीन विवाहित बहनें हैं l मनोज के पिता अच्छर सिंह भारतीय सेना के पूर्व सैनिक हैं तो माता गृहणी है l विवाहित मनोज कुमार के परिवार में बुजुर्ग माता पिता, पत्नी दो बेटियों और एक बेटा है l हादसे से हुई असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है परिवार का इकलौता सहारा सदा के लिए छूट चुका है l स्थानीय लोगों ने बताया कि दिवंगत मनोज कुमार मृदभाषि और बेहद मिलनसार प्रवीत्ति के इंसान थे उनकी असमय मृत्यु से हर कोई दुखी हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

संजय अवस्थी ने गोदन गांव में बाढ़ प्रभावित परिवारों का जाना कुशलक्षेम

आइए जानें किन राशियों पर होगी सूर्य की कृपा व जानें आज का पंचांग