यूएमबी मिस इंडिया प्रतियोगिता का खिताब जीता पालमपुर की बेटी डॉ. प्रिया कपिला ने

यूएमबी मिस इंडिया प्रतियोगिता का खिताब जीता पालमपुर की बेटी डॉ. प्रिया कपिला ने

यह डॉ. प्रिया कपिला के लिए और पूरे पालमपुर के लिए वाकई गर्व का क्षण है। एक नेत्र विशेषज्ञ (Ophthalmologist) होकर इस तरह के प्रतिष्ठित मंच पर जीत हासिल करना उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम देवभूमि पालमपुर में पहुंचने पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रिया कपिला का भव्य स्वागत हुआ। मारंडा स्थित अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत डॉ. प्रिया ने जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित यूएमबी मिस इंडिया प्रतियोगिता का खिताब जीता। पिता डॉ. रतन चंद कपिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से और माता एच. कपिला भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग से उपनिदेशक पद से सेवानिवृत्त हैं।

डॉ. प्रिया ने बताया कि जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1300 प्रविष्टियां आई थीं। कई राऊंड की स्क्रीनिंग के बाद केवल 111 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे और अंतिम दौर के लिए शीर्ष 20 का चयन हुआ। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया सहित अन्य प्रतिष्ठित जजों के कठिन सवालों और कड़े मुकाबले के बाद डॉ. प्रिया को मिस कैटेगरी का विजेता घोषित किया गया। बता दें कि यूएमबी पेजेंट्स भारत का सबसे बड़ा समावेशी मंच है, जो रंग, रूप और अन्य मानकों से परे महिलाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर प्रदान करता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड